ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

स्पैरो कंपनी के खिलाफ शिकायत के लिए आयुक्त ने लिखित में आवेदन करने लोगों से की अपील:

दुर्ग/ नगर निगम दुर्ग के समस्त करों की वसूली करने वाली कंपनी स्पैरों का ठेका निगम ने समाप्त कर दिया गया हैं, इसलिए स्पैरों कंपनी के नाम से कोई भी व्यक्ति टैक्स वसूली के लिए पहुंचता है, तो उसे टैक्स की राशि ना दें और इसकी सूचना अपने नगर निगम में दें। समस्त करों की भुगतान प्रक्रिया को नगर निगम कर रही है।फिर से पुरानी व्यवस्था को शुरू कर दिया गया है।आपको बता दे कि स्पैरो कंपनी अगर टैक्स की राशि लेने आते है तो ना दें।

स्पैरो कंपनी के खिलाफ शिकायत के लिए आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने लिखित में आवेदन करने के लिए लोगों से की अपील है।आयुक्त ने कहा है कि आवेदन निगम कार्यालय लोक सेवा केंद्र में आयुक्त के नाम से करें।उन्होंने ये भी कहा कि जिन्होंने टैक्स की राशि जमा कर दी है और निगम द्वारा टैक्स का पुनः भुगतान हेतु बिल भेजा गया है ऐसे आवेदन भी निगम में प्रस्तुत करें।

आवेदन लिखित में करें साथ ही स्पैरो कंपनी के खिलाफ किसी भी प्रकार के लेनदेन की शिकायत दस्तावेज सहित प्रस्तुत करेंगे।उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत सोमवार से शुक्रवार तक आवेदन कार्यालयीन समय पर स्वीकार किए जाएंगे। निगम कर्मी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को शहरवासी टैक्स का भुगतान ना करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button