ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

अंगीकार 2025, एवं रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम स्थल में बड़ी संख्या में नागरिकों और पीएम आवास के पात्र हितग्राहियों को शामिल होने किया निगम ने अपील

दुर्ग |  पालिक निगम दुर्ग द्वारा शासन के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025, अंगीकार-2025, प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0 एवं छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। यह शुभारंभ कार्यक्रम विवेकानंद भवन, पद्मनाभपुर में आयोजित होगा। उद्घाटन समारोह दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों और हितग्राहियों के शामिल की अपील

उन्होंने हॉल की व्यवस्थाओं, मंच, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयसीमा में पूर्ण हो जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रधानमंत्री आवास मेला रहेगा आकर्षण

आयुक्त अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0 के तहत आवास मेले का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें पात्र हितग्राहियों को योजना संबंधी जानकारी दी जाएगी और वे मौके पर ही योजना का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। उन्होंने शहर के सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे इस मेले में आकर योजना का लाभ अवश्य उठाएं।

 स्वच्छता और विकास को मिलेगा बल

उद्घाटन समारोह के साथ ही स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025 और अंगीकार-2025 की गतिविधियों की भी शुरुआत होगी। इससे न केवल शहरवासियों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलेगी, बल्कि रजत जयंती महोत्सव के जरिए विकास की उपलब्धियों को भी जनता तक पहुँचाया जाएगा।

 रजत जयंती महोत्सव का महत्व

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयंती महोत्सव का आयोजन हो रहा है। नगर निगम द्वारा इस महोत्सव को जनभागीदारी और योजनाओं के लाभ से जोड़कर विशेष रूप दिया जा रहा है, ताकि आम जनता सीधे शासन की योजनाओं का लाभ उठा सके और राज्य की प्रगति में सहभागिता कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button