ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

अभियान ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध” : दुर्ग रेंज के 250 से ठिकानों पर छापामारी, 200 से अधिक लोगों को किया गया गिरफ्तार

दुर्ग | पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज  रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर दुर्ग रेंज में दिनांक 15 सितंबर को दोपहर से चलाएं गए एक युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत दुर्ग, बालोद और बेमेतरा में एक साथ पिछले 24 घंटों से नशे के खिलाफ कार्यवाही जारी है, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  विजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा  रामकृष्ण साहू, पुलिस अधीक्षक बालोद  योगेश पटेल के मार्गदर्शन में जिलों में स्पेशल टीम बना कर 250 से अधिक जगहों पर छापेमारी की गई जिसमें 80 से अधिक टीमों के द्वारा जिसमें 500 जवान शामिल थे।

उनके द्वारा इस मिशन में नशे के कारोबार में कई संदिग्ध व्यक्तियों एवं पूर्व के आदतन आरोपियों की धड़पकड़ की गई, उनके कब्जे से अवैध नशे के पदार्थ जप्त किए गए। पुलिस की यह कार्रवाई नशे के फैलाव पर रोक लगाने और जिले के युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचने की दिशा में एक बड़ी पहल है।

  • बालोद जिले में पुलिस ने लगभग 50 स्थानों पर दबिश दी. यहां से 31आरोपी गिरफ्तार हुए. इनमें 4 आरोपी  NDPS एक्ट, 4 आबकारी एक्ट में तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में 23 को गिरफ्तार किया गया है।
  • बेमेतरा पुलिस ने लगभग 60 स्थानों में दबिश देकर 39 लोगों को गिरफ्तार किया है . इनमें NDPS, आबकारी एक्ट तथा प्रतिबंधात्मक एक्ट में कार्यवाही किया गया है.
  • दुर्ग पुलिस ने लगभग 160 स्थानों पर दबिश देकर कुल 120 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें NDPS में 16 प्रकरण, आबकारी एक्ट में 23 प्रकरण और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में 89 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
  • उपरोक्त अभियान में दुर्ग रेंज में लगभग 26 किलो गांजा एवं शराब लगभग 126 लीटर एवं टैबलेट आदि जप्त किया गया।

समाज पर सकारात्मक प्रभाव:

उक्त कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। पुलिस का संदेश: अब नहीं बख्शे जाएंगे नशीले पदार्थों की गतिविधियों में संलिप्त अपराधी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button