ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
छत्तीसगढ़

महापौर व आयुक्त ने किया निरीक्षण,इंदिरा मार्केट में त्योहारी सीजन की तैयारी,पसरा वालों के लिए 6×6 मार्किंग के निर्देश

दुर्ग ।नगर पालिक निगम दुर्ग ने दीपावली समेत आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र इंदिरा मार्केट में बाजार व्यवस्था की समीक्षा की। महापौर  अलका बाघमार और आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अधिकारियों संग मौके पर पहुँचकर व्यवस्था का जायजा लिया और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

पसरा वालों के लिए तय सीमा

महापौर अलका बाघमार ने स्पष्ट कहा कि इंदिरा गांधी प्रतिमा क्षेत्र में यातायात बाधित न हो, इसके लिए पसरा लगाने वालों के लिए 6×6 फीट की पेंट मार्किंग की जाए। हर दुकानदार को अपने-अपने दायरे में ही दुकान लगाने की अनुमति होगी। सीमा से बाहर दुकान फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यातायात व पार्किंग पर खास ध्यान

महापौर  बाघमार एवं आयुक्त  अग्रवाल ने साइकिल स्टैंड और उसके आस-पास पार्किंग बोर्ड व बैनर लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीपावली सीजन में निगम कर्मचारी मौके पर तैनात रहेंगे, ताकि भीड़ के समय किसी भी वाहन को बाजार क्षेत्र में प्रवेश न दिया जाए और अव्यवस्था न फैले।

ठेले-खोमचे वालों की होगी लिस्टिंग

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि इंदिरा मार्केट में ठेले-खोमचे वालों की लिस्टिंग कर शुल्क तय किया जाए। इससे जहां राजस्व प्राप्त होगा वहीं अव्यवस्थित तरीके से पसरा लगाने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क सीमा क्षेत्र से बाहर दुकान लगाने वालों पर जुर्माना किया जाएगा।

निरीक्षण में शामिल अधिकारी

इस मौके पर एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, देव नारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, नीलेश अग्रवाल, उपआयुक्त मोहेंद्र साहू, उपअभियंता  उमयंती ठाकुर, अभ्युदय मिश्रा,ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव,पवन,जय पारख एवं बाजार विभाग और अतिक्रमण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button