ब्रेकिंग
भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कंपनी के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार जनगणना-2027 में OBC की पृथक एवं प्रमाणिक गणना की मांग न OTP, न फोन कॉल… APK फाइल खोलते ही खाते से गायब हुए 4 लाख रुपये प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर राजीव नगर में बने पीएम आवास के घरों में जले ‘आशीर्वाद के दीप’ लाभार... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहे — सांसद... भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निगम में पूजा-अर्चना निगम में विराजे कर्म के देवता भगवान विश्वकर्मा, 30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर...
छत्तीसगढ़दुर्ग

चाकूबाजों, मादक पदार्थ रखने वालों एवं सशक्त ऐप के माध्यम से वाहनो की औचक चेकिंग

दुर्ग |जिले में अपराध नियंत्रण और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दुर्ग पुलिस ने  आज एक व्यापक सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य धारदार हथियार लेकर घूमने वाले व्यक्तियों, मादक पदार्थ रखने वालों और संदिग्धों की पहचान करना था। साथ ही सशक्त ऐप के माध्यम से वाहनों की भी औचक जांच की गई।

अमलेश्वर, छावनी बस्ती और कुम्हारी क्षेत्रों के आउटर बस्तियों में प्रातः 04:00 बजे से 08:00 बजे तक अभियान चलाया गया। इसके साथ ही दिनांक 28 नवम्बर 2025 की रात 10:00 बजे से 12:00 बजे तक रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर बीडीएस (BDS) के माध्यम से विशेष जांच की गई। इस दौरान लगभग 500 से अधिक व्यक्तियों की जांच की गई और संदिग्धों के फिंगरप्रिंट लिए गए।

अभियान में राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारी और पुलिस बल ने आकस्मिक चेकिंग की। उपस्थित संदिग्धों को अपराध से दूर रहने और सामाजिक जीवन में सकारात्मक रूप से जीने हेतु समझाईश दी गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पृष्ठभूमि की जांच की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से जिले में जारी रहेगा ताकि अपराधियों और मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button