ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़

बघेरा टंकी से जुड़े फूटे पाईप लाईन का मरम्मत कार्य जारी,

दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत।बघेरा रेल्वे क्रासिंग के पास 400–MM डाया का बड़ी पाईप लाईन फूटा हुआ था।महापौर  अलका बाघमार के मार्गदर्शन में आज नगर निगम के जलगृह विभाग द्वारा रिपेयर कार्य कराया गया इस बघेरा टंकी से जुड़े पाईप लाइन में कुछ और जगह बड़ा लिकेज है जिसके मरम्मत के लिए चरणबद्ध रूप से कार्य किया जाएगा तथा टंकी की भी सफाई कार्य जारी है साथ ही बघेरा टंकी मुख्य वाल भी लिकेज है जिसका भी संधारण कार्य किया जा रहा है।

-महापौर  अल्का बाघमार के निर्देश पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लिकेज की शिकायत को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के जलगृह विभाग द्वारा क्रमवार रिपेयर मरम्मत कार्य एक्सपर्ट टीम द्वारा कराया जा रहे हैं इसी क्रम में बघेरा टंकी जो कि शहर की सबसे बड़ी पानी टंकी है जिसमें लगभग 7 से अधिक वार्डो में पानी सप्लाई होता है जहां पिछले कुछ दिनों से पाइप लाइन फूटे होने के कारण टंकी फूल नहीं भर पा रहा है|

जिसके कारण सप्लाई लाइन के अंतिम छोर गया नगर,राजीव नगर मठपारा रामनगर क्षेत्र में प्रेशर से पानी नहीं पहुंचने के कारण लोग परेशान थे जिसे ध्यान में रखते हुए जलविभाग प्रभारी  लीना दिनेश देवांगन ने पहल करते हुए रिपेयर कार्य को प्राथमिकता से चालू करवाया और स्वयं मौके पर पहुंचकर चल रहे कार्यों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए इस अवसर पर वार्ड पार्षद ललित ढीमर उप अभियंता विनोद मांझी अन्य मौजूद थे।

जल विभाग प्रभारी समिति  लीना दिनेश देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा बोरसी पोटिया सहित बघेरा के सप्लाई लाइन की टंकियो में अनेक जगह लीकेज की शिकायत आई थी जिसके कारण सुचारू रूप से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही थी इसको ध्यान में रखते हुए महापौर जी के निर्देशानुसार  विभाग द्वारा व्यापक तौर पर लिकेज मरम्मत अभियान चलाया जा रहे हैं|

जिसमें वार्ड 51 प्रदिप्ती नगर बोरसी वार्ड 52 बोरसी बस्ती,वार्ड 53 न्यू आदर्श नगर ,पोटिया सहित अनेक क्षेत्र में विगत दिनों लीकेज को सुधारा गया और अब बघेरा टंकी के फूटे सप्लाई लाइन को भी दुरुस्त किया जा रहे हैं जो जल्द ही ठीक हो जाएगा और पानी सप्लाई समय के साथ-साथ निर्बाध रूप से किया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button