ब्रेकिंग
वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग

मातर तिहार पर विधायक गजेन्द्र यादव का दईहान में आगमन

दुर्ग। मातर त्यौहार दुर्ग शहर में धूमधाम से मनाया गया। यदुवंशी समाज द्वारा बाजे गाजे के साथ मड़ई लेकर निकले और नाचते गाते हुए मातर मनाये। विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की समृद्ध संस्कृति से परिपूर्ण हमारे छत्तीसगढ़ राज्य में मातर त्यौहार का अपना अलग महत्व है। मातर त्यौहार मातृ शक्ति के उपासना का पर्व है। माता की शक्ति को जगाना, उसकी महत्ता को स्वीकारना और सम्मान देना।

छत्तीसगढ़ की प्राचीन परम्परा का यह पर्व सामाजिक सदभाव का प्रतीक है। उन्होंने मातर मनाने बड़ी संख्या में दईहान पहुँचे नागरिकों का अभिवादन किये और बड़े बुजुर्गो को प्रणाम कर आशीर्वाद लिए। विधायक गजेन्द्र यादव ने शहरवासियों को भाई बहन के प्रेम भाईदूज की शुभकामना दिए।

मड़ई लेकर नाचे यदुवंशी –

मातर त्यौहार मनाने विधायक गजेन्द्र यादव आज दुर्ग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न दईहान पहुँचे जहाँ यदुवंशीयों के साथ गौ माता की पूजा अर्चना कर गाय को सोहाई बांधकर डांड़ खेलाने की अपनी सामाजिक परम्परा को निभाए।

दईहान (गौठान) में यादव समुदाय के लोग पारंपरिक परिधान, बांहों में बांहकर, पेटी, कौड़ी से बने साजू, रंगबिरंगी पगड़ी, हाथों में फुलेता और पांव में घुंघरू पहन कर नाच रहे यादव समाज के साथ विधायक गजेन्द्र यादव भी हाथों में फुलेता लिए और दोहा लगाते हुए उनके साथ थिरके भी। इस दौरान उन्होंने अपनी संस्कृति – परम्परा से जुड़े रहने और उमंग उल्लास के साथ त्यौहार मनाने आव्हान किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button