ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
भिलाई

भिलाई में बिजली कर्मचारी के साथ बड़ी ठगी, 1.40 लाख रुपये पार

भिलाई | भिलाई के छावनी थाना अंतर्गत छग राज्य विद्युत पारेषण कंपनी CSPDCL के EE का मोबाइल चोरी कर उसमें से 1.40 लाख रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिव मंदिर, साकेत कालोनी, एसएएफ लाईन कातुलबोर्ड दुर्ग निवासी छोटू राम चंद्रवंशी (57 साल) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि CSPDCL भिलाई 3 में EE के पद पर पदस्थ है। 29 अक्टूबर 2024 की शाम शाम 5.45 बजे वो सब्जी मार्केट पावर हाउस भिलाई गया था।

वहां सब्जी खरीदने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया। उस मोबाइल में उसके दो सिम पड़े थे। उसने पुलिस में सूचना देने के बाद चोरी गए दोनों मोबाइल नंबर को फिर से नया इश्यू करा लिया। 1 नवंबर 2024 को नए सिम डालने के बाद जब उसने अपना एकाउंट बेलेस चेक किया तो पाया कि उसके खाते से 1 लाख 39 हजार 965 रुपए निकाले गए हैं।

डिटेल पता करने पर पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने 5 बार यूपीआई ट्रांजेक्शन के माध्यम से ये रुपए निकाले हैं। शिकायत मिलने के बाद छावनी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ट्रांजेक्शन डिटेल के माध्यम से आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button