ब्रेकिंग
कर्ज चुकाने के लिए रची ऑनलाइन ठगी की साजिश, घर छोड़ने का झांसा देकर खाते से उड़ाए 45 हजार रुपये; दो ... डबरापारा में धारदार हथियार लेकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ा एक्शन! मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, CBI लेकर पहुंची... बेटे को बिना लाइसेंस बाइक देना पिता को पड़ा भारी, सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद पिता-पुत्र दोनों... सेवानिवृत्ति के दिन ही कर्मचारियों को PPO एवं पेंशन संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग:- छत्तीसगढ़... दीपावली से पहले बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने अभियान दुर्ग में एक करोड़ की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार; 47.64 लाख नकद ... अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्शेवाड़ा के निधन पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने जताया गहरा शोक, मातृ शक्... जमीन खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी, रजिस्ट्री के बाद खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश आरोग्य भारती छत्तीसगढ़ में प्रतिमा सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरगुजा में हर्ष का माहौल
रायपुर

भाजपा की दिल्ली में आज महत्वपूर्ण बैठक, जिला अध्यक्षों के नाम पर होगी चर्चा

रायपुर | दिल्ली में आज भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में संगठन चुनाव के तहत जिला अध्यक्षों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। चर्चा में जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुए तीन नामों का पैनल तैयार किया गया है। साथ ही, 50 स्थगित मंडलों पर चुनाव के आयोजन पर भी निर्णय लिया जाएगा।

बैठक में शामिल होंगे ये वरिष्ठ नेता:
बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, संगठन चुनाव निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख, पर्यवेक्षक मधुसूदन यादव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल हैं।

निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी भी जोर पर:
इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होगी। संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश में 15 जनवरी के बाद निकाय और पंचायत चुनाव हो सकते हैं। 31 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन होगा और 6 जनवरी तक नए नाम जोड़ने और हटाने का काम पूरा किया जाएगा।

यह बैठक भाजपा के संगठनात्मक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे पार्टी की आगामी रणनीतियों और चुनावों की दिशा तय होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button