ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
रायपुर

गर्मी का असर: छत्तीसगढ़ में स्कूलों के समय में बदलाव, शिक्षा सत्र 16 जून से शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2025-26 का शुभारंभ 16 जून से होने जा रहा है, लेकिन प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों के लिए नई समय सारणी जारी कर दी गई है।

सरकारी स्कूलों का नया समय

गर्मी को देखते हुए सरकारी स्कूलों में दो तरह की पाली व्यवस्था की गई है:

एक पाली वाले स्कूल: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे।

दो पाली वाले स्कूल:

प्रथम पाली: सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक।

द्वितीय पाली: दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक।

निजी स्कूलों का संचालन समय

निजी स्कूलों के समय में भी श्रेणीवार बदलाव किया गया है:

प्ले ग्रुप: सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक।

नर्सरी से कक्षा 2 तक: सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8:30 से दोपहर 12:20 बजे तक।

कक्षा 3 से 12 तक:

सोमवार से शुक्रवार: सुबह 7:30 से दोपहर 1:40 बजे तक।

शनिवार: सुबह 7:30 से 11:00 बजे तक।

हालांकि, कुछ निजी स्कूल अपने अनुसार समय निर्धारित कर सकते हैं, इसलिए अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों के स्कूल से समय की पुष्टि अवश्य करें।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून को प्रदेश में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दोपहर में तेज धूप के साथ आंशिक बादल छाए रहेंगे और रात में बारिश की संभावना है। 16 जून से अच्छी बारिश के साथ तापमान में गिरावट आने की उम्मीद जताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button