ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
खैरागढ़

खैरागढ़ नगर पालिका में 10.93 लाख का घोटाला: स्वच्छता श्रृंगार योजना की राशि में बंदरबांट

खैरागढ़। नगर पालिका खैरागढ़ एक बार फिर विवादों के घेरे में है। स्वच्छता श्रृंगार योजना के तहत सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और देखरेख के नाम पर 10.93 लाख रुपये की बंदरबांट का मामला उजागर हुआ है। भिलाई की शोभा वेलफेयर एजेंसी को खैरागढ़ के 19 शौचालयों की देखभाल का ठेका दिया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि शौचालयों की स्थिति बेहद बदहाल है।

टूटे हुए टाइल्स, गंदगी और दुर्गंध से भरे शौचालयों में न तो सफाईकर्मी मौजूद हैं और न ही किसी प्रकार का रखरखाव किया गया। इसके बावजूद एजेंसी को हर महीने 1.8 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार का पुराना रिकॉर्ड
यह पहला मौका नहीं है जब खैरागढ़ नगर पालिका पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। इससे पहले जिम सामग्री खरीदी में 37 लाख रुपये और आरसीसी कुर्सी घोटाले में लाखों रुपये की गड़बड़ी सामने आई थी।

राजनीतिक बयानबाजी तेज
सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके शासनकाल में सरकारी धन की बंदरबांट के लिए योजनाएं बनाई गईं। दूसरी ओर, कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने भाजपा पर जांच रोकने और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

सीएमओ ने दिए जांच के आदेश
सीएमओ प्रमोद शुक्ला ने मीडिया से मामले की जानकारी मिलने के बाद ठेकेदार को नोटिस जारी किया और जांच का भरोसा दिलाया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर रायपुर में शिकायत दर्ज कराने और खैरागढ़ में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

क्या भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम?
इस घोटाले ने खैरागढ़ की नगर पालिका की कार्यप्रणाली और स्वच्छता योजनाओं की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि इस घोटाले पर कार्रवाई होती है या यह मामला भी दबा दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button