ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

तुलसी पौधा भेंट कर पर्यावरण एवं उद्यानिकी प्रभारी ने समिति की बैठक,एक पेड़ मां के नाम” का दिया संदेश

दुर्ग/ नगर पालिक निगम। महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में आज पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग प्रभारी काशीराम कोसरे ने समिति के सदस्य एवं अधिकारियों की बैठक लेकर 5 जून को वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाने की तैयारी करने निर्देश दिये।

उन्होंने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस का अयोजन के संबंध में एवं निर्णय गया। प्रभारी काशीराम कोसरे ने कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाराजा चौक से बोरसी तक साइकिल रैली कर बोरसी (उद्यान) में वृक्षारोपण किया जाएगा।

प्रभारी ने कहा कि पर्यावरण दिवस के पूर्व बच्चो का चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता, पर्यावरण के विषय पर 2 जून 2025 को राजेन्द्र पार्क में आयोजित किया जाना है, जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पर्यावरण दिवस को प्रतिक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र निकाय की ओर से दिया जावेगा।

साथ ही शहर निगम क्षेत्रांतर्गत, वार्ड पार्षदों के अनुशंसा पर पर्यावरण से संबंधित कार्य में लगे पर्यावरण प्रेमियों लोगो या संस्था को सम्मान के साथ पर्यावरण किट पर्यावरण दिवस को प्रदाय किये जाने की अनुशंसा की गई है।

प्रभारी काशीराम कोसरे ने कहा कि वृक्षारोपण हेतु स्थल चिन्हनकित करने एवं ट्री-गार्ड बनाने पर अधिकारियों को निर्देशित किया।प्रभारी के अनुमोदन पर प्रस्ताव पर चर्चा किया गया।वर्तमान परिवेश के दृष्टिगत वृक्षारोपण एक अत्यंत आवश्यक कार्य है,

जिसके संबंध में हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भी देश के समस्त नागरिको को वृक्षारोपण करने आवाहन करते हुए “एक पेड़ मां के नाम” का संदेश दिया है।

उक्त संबंध में इस निकाय में संबंधित वार्ड उप-अभियंता के माध्यम से वृक्षारोपण हेतु वार्ड पार्षदो से स्थल चिन्हनकित कर लेटरहेट में अनुसंशा प्राप्त कर उक्त स्थानों में वृक्षारोपण किये जाने एवं वृक्षो की सुरक्षा के लिए आवश्यक्ता अनुसार ट्री गार्ड बनाये जाने हेतु निविदा अमंत्रित किये जाने की अनुशंसा की जाती है।राजेन्द्र पार्क में लाईट व्यवस्था व उद्यानों के रख-रखाव के संबंध में निर्देशित किया गया।

प्रभारी के अनुमोदन पर प्रस्ताव पर चर्चा किया गया। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र पार्क में लाईट व्यवस्था हेतु विद्युत विभाग को पत्र प्रेषित पार्क की लाईट व्यवस्था दुरूस्त किये जाने एवं शहर में स्थित उद्यानों के रख-रखाव तथा देखभाल हेतु प्लेसमेंट पर 20 कर्मचारी रखे जाने की अनुशंसा की गई है।

बैठक के दौरान प्रभारी कोसरे ने समिति के सदस्यों व अधिकारियों को पर्यावरण की शुरुवात करते हुए तुलसी का पौधा वितरण किया।इस बैठक में नीलम परिहार,सुरुचि उमरे,सावित्री दमाहे,साजन जोसेफ,हिरौंदीचंदनिया,अश्वनी निषाद,ललित ढीमर बबीता यादव, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,सहायक अभियंता गिरीश दीवान, उपअभियंता पंकज साहू,उद्यान प्रभारी अनिल सिंह, समिति के सचिव पुरषोत्तम साहू उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button