ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
दुर्ग

टंगिया मारकर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | पुलिस अधीक्षक  दुर्ग,  जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  (ग्रामीण)  अभिषेक झा व  पुलिस अनुविभागीय अधिकारी  धमधा  अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में की गयी कार्यवाही।

प्रार्थी बिरेन्द्र चंदेल पिता आत्माराम चंदेल उम्र 23 साल सा० दारगांव थाना धमधा जिला दुर्ग का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24/04/2025 को प्रार्थी बिरेन्द्र चंदेल अपने काम से घर वापस आया तो मेरे पिता आत्मा राम चंदेल बताया कि गांव के लच्छन राय के लड़का संदीप राय का पैसा उधारी लग रहे जिसको वापस मांगने के लिये उसके पिता लच्छन राय घर आया हुआ था और परिवार वालो के साथ गाली गलौच कर मारपीट कर चला गया हैं|

तब प्रार्थी बिरेन्द्र ने लच्छन का पैसा वापस करूंगा कहकर उसके घर गया तो लच्छन का लडका संदीप राय मिला जिसने बताया पिता लच्छन राय घर में नहीं है तब बिरेन्द्र चंदेल वापस घर लौट रहा था उसी समय रात करीबन 08/40 बजे आरोपी लच्छन राय छिपा हुआ था जो निकल मां बहन की गाली गलौच करते हुये बोला कि तुम बडा पैसा वाले हो मेरा पैसा लौटाने गये थे|

तुम्हे जिंदा मार के गाड़ दूंगा कहते हुये अपने हाथ में रखे टंगिया से जान से मारने की नियत से प्रार्थी बिरेन्द्र चंदेल के उपर प्राणघातक हमला किया जिससे बिरेन्द्र चंदेल वहीं पर गिर गया|

जिसे देखकर परिवार वाले उठाकर घर लाये टंगिया मारने से बिरेन्द्र चंदेल के बायां कान के नीचे गले के पास एवं दायां कमर के निचे जांघ के उपर गंभीर चोट आया हैं। कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज साहू, आर अमित वर्मा, विमल साहू, अरूण चौहान, जीतेन्द्र धीवर, गोवर्धन चौहान, प्रशांत साहू का सराहनीय कार्य रहा हैं।

अपराध क्रमांक  49/2025  धारा  धारा 109 बीएनएस

नाम आरोपीगण

लच्छन राय पिता स्व. परगनिया उम्र 60 साल सा. वार्ड नंबर 02 दारगांव थाना धमधा जिला दुर्ग (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button