ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
दुर्ग

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने ली रेंज के पुलिस अधीक्षकों की बैठक – अपराध नियंत्रण, नागरिकों की सुनवाई और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा बेसिक पुलिसिंग को सुधारने पर दिया जोर

दुर्ग  | पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज  रामगोपाल गर्ग के द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक अपने कार्यालय में आयोजित की, जिसमे रेंज के जिला दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा के पुलिस अधीक्षकों के साथ कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, नई चुनौतियों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवीन आपराधिक कानूनों की बारीक समझ और सही अनुपालन ही न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में पहला कदम है।  स्थानीय व संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए क्षेत्रीय विश्लेषण आधारित योजना बनाने के निर्देश दिए गए। जनसंवेदनशील स्थानों पर पुलिस उपस्थिति बढ़ाने, निगरानी तंत्र को मजबूत करने और अपराधियों पर निरंतर कार्रवाई करने पर बल दिया गया। पुराने लंबित प्रकरणों का निराकरण कर गंभीर प्रकरणों की सूची बनाकर प्राथमिकता के आधार पर उनका जल्द से जल्द निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

थानों में आने वाले आम नागरिकों की शिकायतों की निष्पक्ष, संवेदनशील और समयबद्ध सुनवाई व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए गए।  गर्ग ने जोर देकर कहा कि जनता का पुलिस पर विश्वास तभी बनता है जब उसकी बात सुनी जाती है और उस पर उचित कार्रवाई होती है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने हेतु आधुनिक संसाधनों और बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर चर्चा हुई।

विशेषकर अपराध संभावित क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग और चेकिंग को सख्ती से लागू करने तथा बेसिक पुलिसिंग को सुधारने के निर्देश दिए गए। तकनीकी संसाधनों के प्रयोग की आवश्यकता पर बल देते हुए ‘त्रिनयन सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम’, ‘सशक्त एप’ और ‘आईओ मितान ऐप’ के नियमित उपयोग एवं अपडेट पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इन प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर न केवल निगरानी को बेहतर बनाया जाए, बल्कि विवेचना प्रक्रिया को भी अधिक पारदर्शी और सटीक बनाया जाए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  विजय अग्रवाल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा  रामकृष्ण साहू तथा  पुलिस अधीक्षक बालोद  योगेश कुमार पटेल बैठक में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button