ब्रेकिंग
Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ...
छत्तीसगढ़

दिव्य हनुमंत कथा, जयंती स्टेडियम भिलाई के लिए यातायात पुलिस दुर्ग ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

दुर्ग | जयंती स्टेडियम, भिलाई में 25 दिसंबर 2025 से 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य हनुमंत कथा कार्यक्रम को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रूट, पार्किंग एवं डायवर्शन प्लान तैयार किया गया है।

वीआईपी वाहनों के लिए व्यवस्था
वीआईपी पास वाले वाहन चालक चोपड़ा पेट्रोल पंप से प्रवेश कर हेलीपैड ग्राउंड में वाहन पार्क करेंगे। वहीं पुलिस पेट्रोल पंप के सामने से प्रवेश करने वाले वीआईपी वाहन कला मंदिर एवं कला मंदिर के सामने स्थित वीआईपी पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।

ऑटो एवं बस चालकों के लिए निर्देश
ऑटो एवं बस चालक श्रद्धालुओं को पुलिस पेट्रोल पंप के पीछे स्थित पार्किंग अथवा सेक्टर-07 स्कूल ग्राउंड पार्किंग में उतारेंगे।

प्रतिबंधित मार्ग

  • उतई तिराहा से जवाहर उद्यान चौक (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • जयंती स्टेडियम कटिंग (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) से कार्यक्रम स्थल जयंती स्टेडियम तक पैदल आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा।

श्रद्धालुओं से अपील
यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि असुविधा से बचने हेतु कथा स्थल आने-जाने के लिए निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें।

निर्धारित रूट एवं पार्किंग व्यवस्था

  1. रायपुर, चरोदा एवं भिलाई-03 की ओर से आने वाले वाहन
    रूट: कुम्हारी ➡️ पावर हाउस चौक ➡️ पावर हाउस अंडरब्रिज ➡️ मुर्गा चौक ➡️ सेक्टर-06 पुलिस ग्राउंड पार्किंग / भिलाई विद्यालय सेक्टर-02 पार्किंग ➡️ कथा स्थल (पैदल)
  2. बेमेतरा, धमधा, दुर्ग की ओर से आने वाले वाहन
    रूट: धमधा ➡️ धमधा नाका ओवरब्रिज ➡️ ग्रीन चौक ➡️ राजेंद्र पार्क ➡️ वाय सेप ब्रिज ➡️ सेक्टर-09 चौक ➡️ सेक्टर-07 स्कूल ग्राउंड पार्किंग / सेक्टर-10 गणेश पंडाल ➡️ कथा स्थल (पैदल)
  3. राजनांदगांव, बालोद की ओर से आने वाले वाहन
    रूट: राजनांदगांव/बालोद ➡️ पुलगांव चौक ➡️ जेल तिराहा ➡️ डीपीएस चौक ➡️ भिलाई निवास कटिंग ➡️ पोलो ग्राउंड पार्किंग ➡️ कथा स्थल (पैदल)
  4. धमतरी, पाटन की ओर से आने वाले वाहन
    रूट: धमतरी/पाटन ➡️ उतई ➡️ उतई तिराहा ➡️ डीपीएस चौक ➡️ भिलाई निवास कटिंग ➡️ पोलो ग्राउंड पार्किंग ➡️ कथा स्थल (पैदल)

महत्वपूर्ण सूचना
दिव्य हनुमंत कथा आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में किसी भी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

वाहन डायवर्शन पॉइंट
उतई तिराहा, पंथी चौक, 7/8 चौक, 2.5 मिलियन चौक, मुर्गा चौक।

यातायात पुलिस दुर्ग ने सभी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button