ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
दुर्ग

318 हितग्राहियो को प्रमाण पत्र प्रदान कर गृह प्रवेश कराया गया

भिलाईनगर। आज मकर संक्रांति के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास (ए.एच.पी.) योजना के अंतर्गत 318 हितग्राही जिनके द्वारा आबंटित मकान की पुरी किश्त जमा कर दी गई थी।

ऐसे हितग्राहियो को सूर्य विहार के पीछे खम्हरिया 493 युनिट में मकान प्रदान किया गया। दुर्ग लोकसभा सांसद, वैशाली नगर विधायक, महापौर एवं जनप्रतिनिधियो द्वारा पहले जाकर प्रधानमंत्री आवास में जाकर मकान का निरीक्षण किया गया। उसके पश्चात मकान की चाबी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

सांसद विजय बद्येल ने कहा कि हमे बहुत खुशी है, कि आज इस पवित्र तिथि पर अपने शहर के नागरिको को प्रधानमंत्री आवास की चाबी प्रदान करते हुए|

यह मेरे लिए बहुत शुभ अवसर है। विधायक रिकेश सेन ने अपने उद्बोधन में कहा प्रधानमंत्री जी का सपना है, कि सबके पास मकान हो।

जिसमें अपने परिवार सहित खुशहाल जीवन जी सकें, यह योजना सबके लिए लाभकारी है। महापौर नीरज पाल ने अपने उद्बोधन में कहा मकान प्राप्त करने के बाद चारो-तरफ स्वच्छता बनाये रखना।

साफ-सफाई रखना सबका कर्तव्य है, जिससे आपकी कालोनी अच्छ कालोनी कहलाये। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय अपने स्वागत उद्बोधन में बताया कि आपका अपना मकान होगा।

जिस पर खुद का अधिकार होगा, आपके पास प्रमाण पत्र होगा जिससे अधिकार पूर्वक बता सकते है यह हमारा मकान है।

सबके बीच में रूखमणी देवांगन 62 वर्षीय महिला ने अपनी भावनाओ को व्यक्त करते हुए कहा किराये के मकान में हमारा दिन कट रहा था।

मन में यही सपना था, कि हमारा खुद का मकान हो, मेरे नाम का मकान हो,

मुझे बहुत अच्छे लोकेशन पर हमारे उम्र का खयाल रखते हुए\ हमे नीचे का मकान मिला है। हमारा सपना पुरा हुआ, प्रधानमंत्री मोदी जी का आभारी हुॅ।

हमारा मकान भी सीधा ढलाई करके बनाया गया है, मजबूद है। दिवाल में खीला भी नही घुसता है, हम सब बहुत खुश है।
कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, जिला भाजपा अध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी, पार्षद महेश वर्मा, संतोष मोर्या, मुकेश अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि अवघेश सिंह,

अधीक्षण अभियंता डी.के.वर्मा, दीपक जोशी, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, उपअभियंता दीपक देवांगन, विद्याधर देवांगन, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली उपस्थित रहे।

इसके पश्चात वहां पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए सांसद, विधायक, महापौर एवं आयुक्त द्वारा नागरिको की उपस्थिति में फूलदार वृक्ष लगाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button