ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
बालोद

रोल मॉडल इंटरेक्शन प्रोग्राम(प्रोजेक्ट संगवारी ) के माध्यम से स्वास्थय के क्षेत्र में स्टूडेंट्स को करियर के अवसर के प्रति कराया गया अवगत

बालोद: पीरामल फाउंडेशन के प्रोजेक्ट संगवारी (साथी) के तहत हायर सेकेंडरी स्कूल डुंडेरा में करियर गाइडेंस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उनके भविष्य की योजना और करियर चयन में मार्गदर्शन प्रदान करना था, ताकि वे अपनी रुचि और क्षमताओं के अनुसार सही दिशा में आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम में मुख्य मुख्य वक्ता ( रोल मॉडल) के रूप में डुंडेरा जन आरोग्य मंदिर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी  ओरिहन्त साहू जी और ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक मान भूपेंद्र पटेल जी उपस्थित रहे।   आज के सत्र में मुख्य वक्ताओं द्वारास्वास्थ्य विभाग के क्षेत्र  में भविष्य के अवसर को अपने   वास्तविक अनुभवों के द्वारा बच्चों के साथ  साझा किया गया।

उन्होंने ने बताया की 11 वी क्लास से ही साइंस विषय का चयन करना चाहिए एवं 12 वी के बाद प्री नर्सिंग टेस्ट और NEET जैसे एग्जाम देकर इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकते है साथ ही

उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में छात्रों को मेहनत और लगन को  प्राथमिकता देने की सलाह दी और उन्हें उनके रुचि के अनुसार करियर चुनने के लिए प्रोत्साहित किया।रोल मॉडल ( मुख्य वक्ता) के द्वारा बच्चों के प्रश्नों का उत्तर देकर, इस क्षेत्र में उनको स्पष्टता प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन हायर सेकेंडरी स्कूल डुंडेरा के शाला प्रमुख   एन. के. साहू के संरक्षण में हुआ। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  जुगुनू ठाकुर, नोडल अधिकारी  एम. के. देवांगन, और शाला परिवार से शिक्षकगण  टी. के. ठाकुर,  मनोज देवांगन,  सी. एल. ठाकुर,  पूनम देशमुख,  साहिना अंजू,  योगिता साहू,  वाय. के. देशमुख,  दीपक जोशी एवं  डी. एस. ठाकुर ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। पीरामल फाउंडेशन से गांधी फेलो  चेतन यादव ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना से की गई,  प्रोजेक्ट  संगवारी (साथी) के अंतर्गत, यह प्रयास किया गया कि छात्रों को आदर्श व्यक्तियों के वास्तविक अनुभवों से अवगत कराकर, उनकी करियर की समझ और मार्गदर्शन के बीच की खाई को पाटा  जा सके।

अंत में,  व्याख्याता  साहिना अंजुम  ने मुख्य अतिथियों और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रोजेक्ट संगवारी (साथी) की सराहना करते हुए पीरामल फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की।

हायर सेकेंडरी स्कूल डुंडेरा और पीरामल फाउंडेशन द्वारा यह चौथा  रोल मॉडल इंटरेक्शन सेशन था इस दिशा में प्रयास निरंतर जारी रहेगा।, ताकि छात्रों को  रोल मॉडल  के वास्तविक जीवन  से प्रेरित होकर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आत्मविश्वास से बढ़ सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button