ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
छत्तीसगढ़

आजीविका मिशन से तय की अपनी तरक्की की दिशा

साजा/दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत पंजीकृत महिला स्व सहायता समूह आर्थिक गतिविधि से जुड़कर कर रहे है विकास । इस पंक्ति को सही व्यक्त करते है|

जय राम महिला स्व सहायता समूह साजा वार्ड 11 की महिलाएं है जो नगर पंचायत साजा के योजना विभाग से बैंक लिंकेज लेकर स्वयं का एक लघु उद्योग स्थापित कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर अपनी आजीविका का निर्वाह कर रहे है ।

समूह ने योजना में अपना पंजीयन वर्ष 2021 में करवाया और योजना विभाग से प्राप्त समस्त मार्गदर्शन और निर्देशो का अनुसरण करते हुए योजना का लाभ लिया । महिलाओं ने आपसी विचार विमर्श के बाद मिक्सचर व्यवसाय को अपने समूह में रोजगार के रूप में चुना ।

चूंकि किसी व्यवसाय को करने हेतु आर्थिक रूप से भी समूह को मजबूत होना था तो उन्होंने तय किया कि योजना से बैंक लिंकेज का आवेदन कर व्यवसाय को आगे बढ़ाएंगे ।

इसके बाद इन्होंने योजना विभाग से आवश्यक सहयोग प्राप्त कर बैंक लिंकेज बैंक ऑफ बड़ौदा साजा से प्रथम किस्त वर्ष 2022 में 01लाख रु प्राप्त किया और व्यवसाय को आगे बढ़ाया ।

कार्य अच्छा होने और मांग ज्यादा बढ़ने के कारण ही इन्होंने और ऋण लेकर व्यवसाय को आगे बढ़ाने हेतु पुनः दूसरा ऋण वर्ष 2023 में 01लाख और तीसरा ऋण वर्ष 2024 में 2.80 का लिया ।

अपने व्यवसाय को बढ़ा कर महिलाओं को रोजगार मिला और समूह आत्मनिर्भर बना। जय राम महिला समूह का संदेश है अगर महिलाएं ठान ले तो कुछ नामुमकिन नहीं है ।

समूह अपने आत्मनिर्भर की राह में आवश्यक सहयोग हेतु शासन की डे एनयूएलएम योजना और नगर पंचायत साजा की योजना टीम का बहुत बहुत आभार व्यक्त कर रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button