
संवाददाता जमीर खान की रिपोर्ट :-
बालोद, 28 सितंबर 2026। सेवा संकल्प एवं ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘स्वच्छ पाठशाला–स्वच्छता के लिए युवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 1200 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर स्वच्छता का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करते हुए चार प्रकार के अपशिष्टों के पृथककरण की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि गीले और सूखे सहित विभिन्न प्रकार के कचरे को अलग-अलग रखने से उसके उचित प्रबंधन में मदद मिलती है।
इस दौरान विद्यालय के लगभग 1200 छात्र-छात्राओं ने अपने स्कूल, घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं नगर पालिका परिषद के स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
नगर पालिका के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता और जिम्मेदार कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाना है।
















