ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

पर्यावरण संरक्षण के लिए महमरा के विद्यार्थियों ने मनाया ओजोन परत संरक्षण दिवस

दुर्ग। शा.पूर्व माध्यमिक शाला महमरा के विद्यार्थियों द्वारा ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएन सिन्हा इको क्लब संयोजक स्कूल शिक्षा विभाग रहे। इस अवसर पर शाला में गठित वसुंधरा इको क्लब के बच्चों द्वारा कविता, भाषण, नारा लेखन, चित्र, चार्ट एवं लघु नाटिका आदि की प्रस्तुति दी गई। सिन्हा द्वारा बच्चों को ओजोन परत संरक्षण, पर्यावरण, संस्कृति संरक्षण आदि पर अनेक सुझाव दिए गए तथा आधुनिक उपकरणों के संयमित उपयोग पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल भिलाई से आए हुए एन.के पटेल द्वारा छात्र/छात्राओं को संबोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उत्तम चंद गुप्ता प्र.पा.प्रा. शाला महमरा ने किया। शाला के शिक्षक  राजेश चन्द्राकर अर्चना राजपूत एवं लोकेश्वरी साहू उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन प्रवीणा हाश्मी प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला महमरा द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button