ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
छत्तीसगढ़

स्वच्छता, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन

रायपुर :  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वच्छता, स्वावलंबन और सशक्तीकरण की दिशा में महिलाओं की भूमिका को नई पहचान देने “नारी शक्ति सम्मान समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी रायपुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में 10 मार्च को दोपहर 12 बजे से इसका आयोजन किया गया है।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वच्छता दीदियों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं एवं महिला हितग्राहियों को सम्मानित कर उनके कार्यों को रेखांकित करेंगे। राज्य के सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ स्वच्छता लीग का शुभारंभ भी इस दौरान किया जाएगा।

वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण सर्वश्री राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा और इन्द्र कुमार साहू तथा रायपुर की महापौर मीनल चौबे भी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने बताया कि कार्यक्रम में राज्यभर से आईं स्वच्छता दीदियों, विभिन्न योजनाओं की महिला हितग्राहियों तथा स्वसहायता समूहों की महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में राष्ट्रीय पुरस्कार, सुपर स्वच्छ लीग शहर, वाटर प्लस, जीएफसी 7-स्टार तथा 5-स्टार प्राप्त करने वाले शहरों की स्वच्छता दीदियों के समूहों के प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रथम चरण में ऐसी संघर्षशील महिला हितग्राहियों जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में योजना का क्रियान्वयन कर शासन की मदद से अपने परिवार को पक्का आवास का सहारा दिया है, उनका सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के अन्तर्गत निर्धारित समय में आवास पूर्ण करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहन राशि का वितरण भी कार्यक्रम में किया जाएगा। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत महिला शहरी पथ विक्रेताओं को चेक भी वितरित किए जाएंगे।

“नारी शक्ति सम्मान समारोह” राज्य की उन मेहनती और प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मान देने का मंच है, जिन्होंने अपने कार्य और समर्पण से शहरी विकास और स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। स्वच्छता दीदियाँ और महिला स्वसहायता समूह न केवल शहरों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं, बल्कि समाज में आत्मनिर्भरता और नेतृत्व का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत कर रही हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button