ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
भिलाई

दस्तावेज नहीं होने पर जाति और निवास बनाने में निगम करेगा सहयोग

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र में रहने वाले ऐसे लोगों का जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने निगम अनुशंसा करेगा, जिनके पास दस्तावेज का अभाव है। महापौर शशि सिन्हा की अध्यक्षता वाली परिषद ने उद्घोषणा जारी करने संबंधी विषय को सर्व सम्मति से पारित किया है।

सोमवार को हुए महापौर परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया है कि निगम ऐसे लोगों की सूची तैयार कर उद्घोषणा जारी करेगा जो दस्तावेज के अभाव में जाति और निवास प्रमाण पत्र नहीं बना पा रहे है। उद्घोषणा पत्र की औपचारिकता पूरी करने के बाद सूची को कलेक्टर, तहसील कार्यालय, सहायक आयुक्त के समक्ष प्रमाण पत्र बनाने प्रस्तुत किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि अनुसुचित जाति, जन जाति को प्रमाण पत्र बनाने 1950 के पूर्व का दस्तावेज और अन्य पिछड़ा वर्ग को 1984 के पूर्व का दस्तावेज अनिवार्य है। नगरीय निकाय क्षेत्र में रहने वाले ऐसे कई लोग है जिनका दस्तावेज के अभाव में अब तक प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है। एमआईसी बैठक में सभापति केशव बंछोर, परिषद के सद्स्य जहीर अब्बास, सनीर साहू, अनिल देशमुख, चन्द्रप्रकाश सिंह निगम, संजू नेताम, परमेश्वर वैष्णव, ममता यादव, डाॅ. सीमा साहू, निगम आयुक्त मोनिका वर्मा व विभाग प्रभारी उपस्थित थे।

टैक्स कलेक्शन बैंक के साफ्टवेयर से..
रिसाली निगम अब टैक्स कलेक्शन करने बैंक की मदद लेगा। इसके लिए औपचारिकता पूरी की जाएगी। महापौर पिरषद ने इसके लिए अनुमति भी दे दी है। राजस्व विभाग प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि करदाताओं की संपूर्ण जानकारी बैंक के माध्यम से लिए साफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा। इसके बाद निगम के कर्मचारी टैक्स वसूली करेगा। इस कार्य से निगम को प्रतिवर्ष 60 से 65 लाख रूपए की बचत होगी।

चार हिस्सों में होगी सफाई…
महापौर परिषद ने निर्णय लिया है कि निगम सफाई कार्य के लिए जल्द ही निविदा निकाले। रिसाली निगम को चार हिस्सों में विभक्त कर अब निविदा का प्रकाशन किया जाएगा। वर्तमान में चरमराई सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button