ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
धमतरी

भतीजे ने की चाचा की हत्या, गली विवाद में खूनी संघर्ष

धमतरी। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहां भखारा नगर पंचायत के अंतर्गत एक मामूली गली को लेकर विवाद के चलते रिटायर्ड हेड मास्टर बिहारी लाल ढीढी की उसके ही भतीजे ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।

बिहारी लाल ढीढी, जिनकी उम्र 74 वर्ष थी, अपने घर के बाहर सुबह 7:15 बजे अपनी गाय को कुट्टी खिला रहे थे। इसी दौरान उनके भतीजे शीत कुमार ढीढी (41 वर्ष) ने लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। शीत कुमार ने बिना रुके बिहारी लाल के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गली में ही गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस भयावह घटना को अंजाम देने के बाद शीत कुमार ने खुद को भखारा पुलिस थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और लोग इस हत्या के पीछे के कारणों पर चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से एक गली को लेकर विवाद चला आ रहा था, जो अंततः इस कदर बढ़ गया कि रिश्तों का खून हो गया। मृतक बिहारी लाल और उनके भतीजे के बीच यह विवाद रास्ते की गली को लेकर था, लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह विवाद हत्या तक पहुंच जाएगा।

इस निर्मम हत्या ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है और समाज में रिश्तों की अहमियत पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। जहां पहले छोटे-मोटे पारिवारिक विवाद बातचीत से सुलझाए जाते थे, अब वहीं विवाद जानलेवा बनते जा रहे हैं। गांव के लोग इस घटना को लेकर गहरे सदमे में हैं और चर्चा कर रहे हैं कि क्या रिश्ते अब इतने कमजोर हो चुके हैं कि मामूली विवादों में लोग एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू हो जाते हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, भठेली गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस घटना को लेकर गहरे दुख में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button