ब्रेकिंग
अयोध्या-जनकपुर के बीच शुरू हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस रेल सेवा, भारत-नेपाल के रिश्तों को मिली नई मजबूती गुरूर पुलिस की अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, 36 पाव देशी शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार भिलाई में नई पुलिस चौकी रूआबांधा शुरू, 5 वार्डों की सुरक्षा होगी मजबूत; अपराध और नशे के कारोबार पर र... इंदिरा मार्केट में 17.35 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग, महापौर ने निर्माण कार... बालोद में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 4 आरोपी पकड़ाए; 138 किलो से अधिक गांजा जब्त दुर्ग जिले की अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच संतोषी चंद्राकर ने सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में हासिल ... डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त अंचला गिरी निलंबित, अब जेल और न्यायिक कार्रवाई को ... विद्युत दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों को कलेक्टर ने सौंपा 4 लाख रुपये का चेक गुरु नानक देव जी 557 वे प्रकाश पर्व के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कैंप वन भिलाई दुर्ग के ... मुख्य्मंत्रीजी द्वारा भव्य भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह
छत्तीसगढ़

भिलाई में जुए के अड्डे पर वैशाली नगर पुलिस की रेड, 10 आरोपी गिरफ्तार; ₹44,100 नकद और 9 मोबाइल जब्त

भिलाई। दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹44,100 नकद, 52 पत्ती ताश और 9 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्टील नगर कैम्प-1 स्थित ए. सरस्वती के मकान में सत्य साई होटल के पास चंद्रकला उर्फ बुच्ची और कृष्णा देवी द्वारा रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वैशाली नगर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

रेड के दौरान 10 लोग 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने सभी को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान जुआ फड़ और आरोपियों के कब्जे से ₹44,100 नकद, 52 पत्ती ताश तथा 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 282/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 4 एवं 5 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध रूप से रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से जुआ खेल और खिला रहे थे।

दुर्ग पुलिस ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों और आवासीय क्षेत्रों में संचालित जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उनके क्षेत्र में इस तरह की कोई अवैध गतिविधि संचालित हो रही हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button