ब्रेकिंग
जिला परामर्शदात्री समिति के निर्णयों का पालन नहीं होने पर कर्मचारी संघ ने जताई नाराजगी जुनवानी में चिट्टा-हेरोइन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹2.60 लाख की सामग्री जब्त थाना बालोद क्षेत्रान्तर्गत सिंचाई कॉलोनी में युवती पर एसिड अटैक के आरोपियों को पुलिस ने 08 घंटे की भ... -इंदिरा मार्केट में नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और ढलान ... पुलगांव-अंडा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' ने दुर्ग कलेक्... राष्ट्रीय जनगणना 2027 में OBC की पृथक जाति-वार गणना की मांग हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण, 12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ...
छत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध शराब बेचते युवक को पुलिस ने दबोचा, 45 पौवा देशी मसाला शराब जब्त

दुर्ग। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ दुर्ग पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना नंदिनी नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अहिवारा स्थित एक चाय-नाश्ता ठेले पर छापेमारी कर अवैध रूप से शराब बेच रहे एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 पौवा देशी मसाला शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 4,500 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि रायपुर बायपास रोड स्थित अहिवारा में मनोज साहू उर्फ मोनू साहू अपने चाय-नाश्ता ठेले से अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना नंदिनी नगर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 45 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 214/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज साहू उर्फ मोनू साहू (25 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक-01, अहिवारा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध रूप से शराब बेचकर आर्थिक लाभ कमाने का प्रयास कर रहा था।

दुर्ग पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब, नशे के कारोबार या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या नशा मुक्ति हेल्पलाइन 1933 पर सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button