ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
छत्तीसगढ़दुर्ग

रास्ता रोककर युवती पर प्राणघातक हमला, आरोपी सलाखों के पीछे

दुर्ग। नेवई थाना क्षेत्र में युवती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 15 फरवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे प्रार्थिया बैकुंठधाम मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थी। इंदिरा चौक के पास स्टेशन मरोदा क्षेत्र की एक गली में आरोपी ने उसका रास्ता रोककर बातचीत करने की कोशिश की। युवती के मना करने पर आरोपी ने आक्रोशित होकर अपने पास रखे धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर जानलेवा वार कर दिया। बचाव के दौरान युवती के हाथ, गाल और पसली के पास चोटें आईं।

घटना की रिपोर्ट पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 82/2026 के तहत धारा 109 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान कर 16 फरवरी को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी योगेन्द्र कुमार यादव उर्फ छोटू (30 वर्ष), निवासी इंदिरा चौक स्टेशन मरोदा, पूर्व परिचित था और कथित तौर पर युवती को पहले से परेशान करता रहा था। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, पीछा करने या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त है और ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button