ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़

शराब घोटाले में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, सुकमा-दंतेवाड़ा-जगदलपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व मंत्री के करीबियों के ठिकानों पर रेड

जगदलपुर | छत्तीसगढ़ में चर्चित शराब घोटाले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और इकोनॉमिक ऑफेंसेस विंग (EOW) की संयुक्त टीमों ने शनिवार को सुकमा, दंतेवाड़ा और जगदलपुर में एक साथ बड़ी कार्रवाई की। इन तीनों जिलों में आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

कवासी लखमा के करीबियों के ठिकानों पर रेड

सूत्रों के मुताबिक, ये छापे पूर्व मंत्री कवासी लखमा के करीबी लोगों के ठिकानों पर मारे जा रहे हैं। सुकमा और तोंगपाल के अलावा, जगदलपुर के सनसिटी इलाके में भी ACB-EOW की टीमें दस्तावेजों की तलाश में जुटी हैं।

शराब घोटाले से जुड़े दस्तावेजों की तलाश

हालांकि अधिकारी फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि घोटाले से जुड़े अहम दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की तलाश की जा रही है।

इलाके में मचा हड़कंप, सभी की निगाहें ACB-EOW पर

ACB और EOW की संयुक्त कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रशासनिक हलकों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस रेड की चर्चा जोरों पर है। आम लोग भी इस मामले की पूरी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

जांच जारी, विस्तृत खुलासा जल्द संभव

अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। शराब घोटाले में इस छापेमारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button