ब्रेकिंग
इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़...
छत्तीसगढ़दुर्ग

ओबीसी हितों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव के नेतृत्व में सौंपा गया मांगपत्र

दुर्ग | अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों के संवर्धन एवं संरक्षण को लेकर ओबीसी महासभा जिला इकाई दुर्ग ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन माननीय तहसीलदार पाटन के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापन में जनकल्याणकारी योजनाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग को समानुपातिक हिस्सेदारी दिए जाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

ओबीसी महासभा ने ज्ञापन के माध्यम से भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन से यह मांग की कि छत्तीसगढ़ राज्य में लंबे समय से लंबित 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को शीघ्र लागू किया जाए। इसके साथ ही समाज से जुड़े कुल 28 बिंदुओं पर शासन का ध्यान आकर्षित किया गया। यह पहल प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी महासभा राधेश्याम साहू के निर्देशानुसार की गई।

ज्ञापन पर माननीय प्रधानमंत्री, माननीय गृह मंत्री भारत सरकार, माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम उल्लेख किया गया है। ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि अन्य पिछड़ा वर्ग को योजनाओं और नीतियों में उनका अधिकार नहीं मिला, तो सामाजिक संतुलन प्रभावित होगा।

 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव, अधिवक्ता रेखराम साहू, ओमप्रकाश यादव, हीरालाल, राहुल यादव, दीपक कुमार यादव, पीतांबर साहू, योगेश कुमार, चोवा राम, विजय मेश्राम, रमन साहू, शिवकुमार सोनवानी, नंदू वर्मा, सुरेश सिंगोर, वागेस वासा शंकर, इंदा एवं हिमांशी नायक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button