ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
दुर्ग

दिल्ली जीत का जश्न मनाकर दुर्ग जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने 6 नगरीय निकाय जीतने का लिया संकल्प

दुर्ग। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर दुर्ग जिले के भाजपा पदाधिकारी नेताओं ने जिला भाजपा कार्यालय में एकत्र होकर जमकर जश्न मनाया। ढोल नगाड़ों की थाप और गगनचुंबी नारों के साथ मिठाइयां बांटते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई।

दुर्ग नगर निगम चुनाव के सहसंचालक विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत से स्पष्ट है कि भाजपा और मोदी के नेतृत्व पर जनता का विश्वास बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ की तरह दिल्ली की जनता ने भी विकास और सुशासन पर मुहर लगाई है। दुर्ग नगर निगम में विकास और सुशासन की स्थापना के लिए जनता भाजपा को प्रचंड मतों से चुनाव जिताएगी।

दुर्ग नगर निगम चुनाव के सहसंचालक राजीव अग्रवाल ने कहा कि केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के तमाम दिग्गज दिल्ली विधानसभा चुनाव में धराशायी हो गए, ये इस बात का संकेत है कि देश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जबरदस्त लहर है और छत्तीसगढ़ में भी दुर्ग नगर निगम सहित सभी नगरीय निकाय में पार्टी की जबरदस्त जीत होगी।

इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि दिल्ली में घमंड और अराजकता की हार हुई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के दृष्टिकोण पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत हुई है। दिल्ली चुनाव के बाद अब दुर्ग जिले की सभी 6 नगरीय निकाय दुर्ग, कुम्हारी, अमलेश्वर, पाटन, उतई, धमधा में भी भाजपा परचम लहराएगी। दिल्ली की जीत का असर नगरीय निकाय चुनाव में भी दिखेगा।

जिला चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि दिल्ली में भी मोदी की गारंटी को जनता ने हाथों-हाथ लिया और दिल्ली की कमान भाजपा को सौंपी। जिस प्रकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन से छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी तेज गति से पूरी हुई है, उससे पूरे देश में जनता का विश्वास बीजेपी के प्रति बढ़ा है, जो कि दिल्ली में भाजपा की जीत के रूप में दिखाई दे रहा है।

जिला भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास मानने वाले कार्यकर्ताओं में कांतिलाल बोथरा, जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, जिला मंत्री दीपक चोपड़ा, अनूप सोनी,राजा महोबिया, उमा भारती साहू, नारायण दत्त तिवारी, डॉ भारती साहू, रितेश शर्मा, नवीन पवार, नितेश साहू, राजेश सिंह राजपूत, राकेश दुग्गड़, अनूप गटागट, संगीता सिंह, नम्रता बंसोड़, दीपक सिन्हा, भारतेंदु गौतम, रजा खोखर, राजेश वर्मा, अनिल यादव, संदीप जैन, प्रकाश साहू, अश्विनी चंदेल सहित सैकड़ों शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button