ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

चोरी के पैसे से महाकुंभ स्नान और नागपुर में अय्याशी: अब जेल की हवा खाएंगे आरोपी

डोंगरगढ़  | डोंगरगढ़ के गगन मोटर्स में 7 लाख रुपये की सेंधमारी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला एक अजीब और चौंकाने वाली घटना के रूप में सामने आया, क्योंकि चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने महाकुंभ स्नान किया।

मिली जानकारी के अनुसार, गगन मोटर्स में काम करने वाले कर्मचारी रितेश उइके को शोरूम में बड़ी राशि होने की जानकारी थी। 25 जनवरी को रितेश ने अपने दोस्तों शाहिद और आकाश लाउत्रे को यह जानकारी दी और चोरियां करने की योजना बनाई।

इस योजना के तहत उन्होंने दो नाबालिगों को भी अपने साथ शामिल किया और शोरूम के पीछे की कांक्रीट दीवार को छेदकर भीतर प्रवेश किया। यहां से उन्होंने आलमारी में रखे 7 लाख रुपये चुराए और फरार हो गए।

इसके बाद आरोपी सभी ने 7 लाख रुपये आपस में बांटकर प्रयागराज के लिए यात्रा शुरू की, जहां उन्होंने गंगा में डुबकी लगाई।

इसके बाद, नागपुर में रुके और शराबखोरी व अय्याशी में ढाई लाख रुपये फूंक दिए। शेष रकम लेकर वे डोंगरगढ़ वापस लौटे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी पहचान की और तफ्तीश की।

पुलिस ने आरोपियों से 4 लाख 73 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त मोपेड, एक लोहे का राड और पांच मोबाइल बरामद किए।

आरोपी आकाश लाउत्रे (24), शाहिद खान (27) और रितेश उइके (36) ने अपने जुर्म को कबूल किया है। सभी पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button