ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
देश

बीजेपी नेता की सलमान खान को सलाह, बिश्नोई समाज से मांगो माफी

मुंबई। NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आने के बाद मामला और गहराता जा रहा है। इसी बीच, भारतीय जनता पार्टी के नेता हरनाथ सिंह यादव ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांगने की सलाह दी है।

यादव ने अपने बयान में कहा कि सलमान खान द्वारा काले हिरण के शिकार के कारण बिश्नोई समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है और इसी कारण समाज में उनके खिलाफ काफी रोष है। उन्होंने सलमान खान से अपील की है कि वे समाज से माफी मांगकर इस मामले को सुलझाएं।

इस बीच, बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार किया है। पुलिस लोनकर को हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में तलाश कर रही थी। प्रवीण लोनकर के भाई शुभम लोनकर ने फेसबुक पर एक पोस्ट में दावा किया था कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिद्दीकी की हत्या की है।

पुलिस ने अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, प्रवीण और शुभम लोनकर ने धर्मराज कश्यप और शिव कुमार गौतम को सिद्दीकी की हत्या के लिए सुपारी दी थी।

गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पहले भी सलमान खान को धमकी दी थी और एक्टर के घर के बाहर फायरिंग की घटना में भी गैंग के सदस्य शामिल थे। बिश्नोई समाज काले हिरण को देवता मानता है और सलमान खान द्वारा काले हिरण के शिकार को समाज ने गंभीर अपराध माना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button