ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़

AK 47 की सुरक्षा में झारखंड से रायपुर लाया गया गैंगस्टर अमन साहू

रायपुर । झारखंड के गिरिडीह जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को प्रोटेक्शन वारंट के तहत रायपुर लाया जा रहा है। अमन साहू पर कई कारोबारियों से वसूली और तीन माह पहले राजधानी रायपुर में तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक कारोबारी के दफ्तर के बाहर फायरिंग करने जैसे गंभीर आरोप हैं, जिसके चलते पुलिस उसे रायपुर लाकर आगे की जांच करेगी।जानकरी के मुताबिक, रायपुर क्राईम ब्रांच की 10 सदस्यीय बड़ी टीम हथियारों से लैस झारखंड से रायपुर के लिए रवाना हो चुकी है।

अमन साहू को झारखंड से रायपुर तक लाने के लिए सुरक्षागत दृष्टि से अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। रायपुर क्राईम ब्रांच टीम समेत झारखंड पुलिस के 30 अधिकारी और ्र्य-47 बंदूक से लैस जवान अमन को रायपुर ला रहें है, ताकि किसी भी तरह की अपराधिक घटना न हो। ऐसा पहली बार है जब किसी अपराधी को दूसरे राज्य से इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर लाया जा रहा है।

गौरतलब है कि अमन साहू को प्रोटेक्शन वारंट में रायपुर लाने स्थानीय पुलिस कोर्ट से पांच से छह बार प्रोटेक्शन हासिल कर चुकी है, लेकिन अब तक अमन को रायपुर नहीं लाया जा सका। अब कोर्ट ने अमन साहू और उसके दो गुर्गे विक्रम सिंह और आकाश राय उर्फ मोनू के खिलाफ प्रोटेक्शन वारंट जारी किया है। तीनों अभी गिरडीह जेल में बंद हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विक्रम सिंह और आकाश राय भी अमन के साथ रायपुर लाए जा रहे है या नहीं।

झारखंड में अमन के खिलाफ दर्ज हैं दर्जनों मामलेअमन के खिलाफ झारखंड में दर्जनों मामले दर्ज हैं। हर दूसरे-तीसरे दिन झारखंड के अलग-अलग कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई होती है। इसके साथ ही वह हार्डकोर अपराधी है। इस लिहाज से गिरिडीह जेल प्रशासन अमन की पेशी और सुरक्षा का हवाला देकर अमन को प्रोटेक्शन वारंट में भेजने से बचती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button