ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
रायपुर

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फैसला: अमिताभ जैन को मिला सेवा विस्तार, CS पद पर बरकरार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्य सचिव (Chief Secretary) अमिताभ जैन को तीन महीने का सेवा विस्तार (Extension) मिल गया है। केंद्र सरकार ने उनके कार्यकाल को बढ़ाने पर औपचारिक मुहर लगा दी है।

आज सुबह ही अमिताभ जैन ने राज्यपाल से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज़ हो गई थीं। अब जो सूचना सामने आई है, उसके अनुसार वर्तमान में किसी नए मुख्य सचिव की नियुक्ति नहीं होगी, और अमिताभ जैन फिलहाल अपनी जिम्मेदारियाँ निभाते रहेंगे।

इस निर्णय से उन अटकलों पर विराम लग गया है जिनमें नए मुख्य सचिव की संभावित नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज थीं। कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम सामने आ रहे थे, जिनमें मनोज पिंगुआ और सुब्रत साहू प्रमुख थे, लेकिन फिलहाल केंद्र ने अनुभव और प्रशासनिक निरंतरता को प्राथमिकता दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button