ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
रायपुर

CG ब्यूरोक्रेसी में बड़ा उलटफेर: अमिताभ जैन को 3 महीने का एक्सटेंशन, चीफ सेक्रेटरी पद पर बरकरार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक गलियारों में उस वक्त हलचल मच गई जब कैबिनेट की बैठक विदाई के लिए बुलाई गई थी, लेकिन अंतिम क्षणों में खबर आई कि मुख्य सचिव अमिताभ जैन को 3 महीने का सेवा विस्तार (Extension) मिल गया है। यह फैसला केंद्र सरकार द्वारा लिया गया, और इसकी सूचना कैबिनेट बैठक के दौरान ही मिली, जिससे एक बार फिर मिस्टर कूल कहे जाने वाले जैन ने सबको चौंका दिया।

अमिताभ जैन को सेवा विस्तार देने के पीछे उनकी साफ-सुथरी छवि, राजनीतिक संतुलन, और “ना काहू से दोस्ती, ना काहू से बैर” वाला निष्पक्ष कार्यशैली मानी जा रही है। गौरतलब है कि वे भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में भी मुख्य सचिव बने और अब विष्णुदेव साय सरकार में भी उसी पद पर कायम हैं — जो उनकी कार्यकुशलता और विश्वसनीयता का बड़ा प्रमाण है।

नए CS को लेकर अटकलों पर लगा विराम

मुख्य सचिव पद के लिए 7 वरिष्ठ अफसरों के नाम चर्चा में थे, जिनमें रेणु जी पिल्लै, सुब्रत साहू, अमित अग्रवाल, रिचा शर्मा, निधी छिब्बर, विकासशील और मनोज पिंगुआ शामिल हैं। लेकिन केंद्र द्वारा जैन को प्राथमिकता देना यह दर्शाता है कि शासन फिलहाल अनुभव और स्थायित्व को अहमियत देना चाहता है।

मुख्य सूचना आयुक्त की रेस भी बनी चर्चा

सूत्रों के अनुसार, सरकार अमिताभ जैन को सेवानिवृत्ति के बाद राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त बनाना चाहती थी, जिसके लिए उन्होंने इंटरव्यू भी दिया था। लेकिन मामला कोर्ट में स्टे के चलते फिलहाल लंबित है। ऐसे में उन्हें सेवा विस्तार देना सरकार के लिए संतुलित और रणनीतिक निर्णय साबित हुआ।

जानिए अमिताभ जैन को

  • जन्म:21 जून 1965, दुर्ग
  • शिक्षा: स्कूलिंग – दल्ली राजहरा; हायर सेकेंडरी टॉपर (MP बोर्ड)
  • इंजीनियरिंग: Bhopal (Mechanical), M.Tech – IIT Delhi
  • IAS बैच:1989, पहली पोस्टिंग: जबलपुर (1990)
  • कलेक्टर: नीमच, ग्वालियर, बैकुंठपुर, राजगढ़, छतरपुर, होशंगाबाद, रायपुर, बिलासपुर
  • वरिष्ठ प्रशासनिक अनुभव: सचिव, प्रमुख सचिव, अपर मुख्य सचिव (महत्वपूर्ण विभागों में)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button