ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
भिलाई

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से चार लोग घायल, इलाज जारी

भिलाई । भिलाई पावर हाउस में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे लगे गुमटी, कार और कई लोगों को टक्कर मारते हुए सीएसपी कार्यालय के मुख्य गेट में घुस गया।

इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन लड़कियां पावर हाउस आईटीआई में पढ़ने वाली डिम्पल साहू (19), गरिमा धृतलारे (17) और मरोदा निवासी नीतू ढाले (19) और फेरी वाला लड़का लकी शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है।

पुलिस ने ट्रक ड्राइवर पी शंकर निवासी खुर्सीपार को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया था। इसके चलते ऐसा हुआ है। ट्रक मालिक लालमन पाल को पुलिस ने बुलाया है। वो आईटीआई के पीछे खुर्सीपार का रहने वाला है।

सीएसपी पाटिल का कहना है कि, वो ड्राइवर का मेडिकल चेकअप कराएंगे। यदि मिर्गी वाली बात नहीं आई और यह आया कि ड्राइवर ने कोई नशीली चीज का सेवन किया है, तो ड्राइवर के खिलाफ सख्त धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button