ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
देश

अल्लू अर्जुन पर जानलेवा हमला, पत्थरबाजी के बाद बच्चों संग घर छोड़ भागे ‘पुष्पाभाऊ’, 8 आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद। साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की मुश्किलें हैं कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहीं। ‘पुष्पा 2’ की रिलीज के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत के बाद से ही अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। अल्लू अर्जुन के बाद अब अभिनेता का परिवार भी इस मामले में परेशानियों का सामना कर रहा है।

रविवार को बदमाशों के एक समूह ने अल्लू अर्जुन के आवास पर हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। घटना के दौरान परिसर के अंदर घुसकर इन बदमाशों ने तोड़फोड़ की, जिससे अल्लू अर्जुन के हैदराबाद स्थित आवास पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद अभिनेता ने परिवार को लेकर बड़ा कदम उठाया है। जिसका वीडियो सामने आ रहा है।

दरअसल, हैदराबाद में एक्टर अल्लू अर्जुन के घर पर रविवार 22 दिसंबर को बदमाशों के एक समूह ने तोड़फोड़ की है। अल्लू अर्जुन के घर पर हुई घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान उस्मानिया यूनिवर्सिटी जॉइंट एक्शन कमेटी (OU-JAC) के सदस्यों के रूप में की है। पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया है और 6 के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अब ऑनलाइन सामने आए वीडियो में एक्टर के बच्चों को परिवार के कुछ सदस्य कार में बैठाकर परिसर से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। गाड़ी को जब मीडिया ने घेरा और अंदर की तस्वीर निकालने की कोशिश की तो उसमें बेटी अरहा परेशान दिखाई दीं।

बताया जा रहा है कि बच्चों को दादाजी के घर पर पहुंचाया गया है। हालांकि अल्लू अर्जुन ने अभी तक अपने घर के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उनके पिता, निर्माता अल्लू अरविंद ने रविवार 22 दिसंबर को रात मीडिया से बात की और उनके घर पर हुए हमले के बारे में बताया। उन्होंने हमले की निंदा की और कहा कि इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।

बता दें कि, अल्लू अरविंद ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘आज हमारे घर पर जो कुछ हुआ, उसे सभी ने देखा है। लेकिन अब समय आ गया है कि हम उसके हिसाब से काम करें। अभी हमारे लिए किसी भी बात पर रिएक्शन देने का सही समय नहीं है।’

बता दें कि पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वेस्ट जोन के डीसीपी ने बताया था कि शाम 4.45 बजे के करीब सभी एक्टर के घर के बाहर नारेबाजी कर रहे थे। और उसके बाद टमाटर फेंकने लगे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button