ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़दुर्ग

घर में काम करने वाली महिला ने की चोरी, सोने के जेवर गलवाकर बनाए नए गहने — गिरफ्तार

दुर्ग। थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने घर में काम करने वाली महिला को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपिया ने अपने मालिक के घर से सोने के जेवर चुराकर उन्हें गलवाकर नए गहनों का रूप दे दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला से लगभग 35 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है।

मामला भिलाई-3 निवासी विजय कुमार का है। प्रार्थी ने थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी ने 4 नवंबर को अलमारी खोली तो उसमें रखे सोने के जेवर—अंगूठी, चेन, गले का सेट, दो जोड़ी टॉप्स, बिंदिया, चार नग चूड़ी और नजरिया गायब थे। खोजबीन के बावजूद जेवर नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान प्रार्थी ने बताया कि उनके घर में बबीता विनिया नामक महिला पिछले दो वर्षों से घरेलू काम कर रही है। उस पर संदेह व्यक्त किया गया, जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ में बबीता ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने पिछले पांच माह से थोड़े-थोड़े कर सोने के जेवर चोरी किए और उन्हें पावर हाउस के ज्वेलर्स रमेश सोनी एवं भिलाई-3 बाजार चौक के सनी सोनी से गलवाकर नए गहने बनवाए थे।

पुलिस ने आरोपी महिला के घर कैलाश धाम, स्टोर पारा पुरैना, पुरानी भिलाई से गहनों की बरामदगी की। कुल 34.790 ग्राम सोना (कीमत लगभग ₹4,00,000) और एक मोटरसाइकिल (कीमत ₹2,00,000) जब्त की गई।

थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 306, 317(2) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

आरोपिया: बबीता विनिया, 33 वर्ष, पति हीरालाल विनिया, निवासी कैलाश धाम के पास, स्टोरपारा पुरैना, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button