ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत दुर्ग से 800 श्रद्धालु हुए रवाना

दुर्ग | छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी “मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना” के तहत आज दुर्ग जिले के 800 श्रद्धालु पवित्र तीर्थ स्थलों सोमनाथ, नागेश्वर और द्वारका के दर्शन के लिए रवाना हुए। दुर्ग रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा इन श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा पर भेजा गया।

इस अवसर पर विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ,दुर्ग नगर पालिक निगम की महापौर  अलका बाघमार ने कलेक्टर अभिजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे,आयुक्त सुमित अग्रवाल तथा एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्राकर,रंजीता पाटिल,सावित्री दमाहे की मौजूदगी में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ जयकारे लगाते हुए यात्रा आरंभ की।

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा,महापौर अलका बाघमार ने इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य केवल धार्मिक यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मकसद नागरिकों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू की गई यह योजना राज्य के उन वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं के लिए आस्था और आत्मसंतोष का अवसर लेकर आई है, जो आर्थिक स्थिति या अन्य कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते थे।

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा,महापौर अलका बाघमार ने कहा कि यह योजना सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक एकता को मजबूत करने वाली योजना है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा सभी के जीवन में शांति, ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आएगी।

कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। यात्रा से पहले सभी यात्रियों को भोजन, पेयजल, चिकित्सकीय सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराई गईं। प्रशासन द्वारा पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधा की विशेष व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कि नगर निगम और जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी अधिक से अधिक पात्र नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को यात्रा की सफल व्यवस्था के लिए बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button