ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

पुलिस के साथ अभद्रता व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए उपद्रव करने वाले आरोपीगण गिरफ्तार

दुर्ग | पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा वर्तमान में सार्वजनिक स्थान व मड़ई मेला तथा रात्रि में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उपद्रव करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुआ है

10.01.2025 से 12.01.2025 तक ग्राम उतई में मेला मड़ई कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है, जिसमें पुलिस बल कानून एवं शांति व्यवस्था में लगा हुआ है।

दिनांक 10.01.2025 को दिन में मड़ई कार्यक्रम पश्चात् रात्रि में दशहरा मैदान बैला पसरा बाजार चौक उतई में छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का आयोजन था, जिसमें थाना उतई से पुलिस बल की ड्युटी लगाई गई थी।

रात्रि में छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सुबह करीबन 05.00 बजे उतई निवासी छन्नु गिरी गोस्वामी एवं अमन देशलहरे सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच में चढ़कर कार्यक्रम को चालू करो और डांस करो कहकर उपद्रव करने लगे

जिसे देखकर ड्यूटी में तैनात आरक्षक दिलीप सिदार के द्वारा समझाया गया किन्तु उक्त दोनों उपद्रवियों ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए|

पुलिस के साथ ही अभद्र व्यवहार करने वाले दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना उतई में अपराध क्रमांक 13/2025 धारा 121(1), 132, 221, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया |

जाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 11.01.2025 को आरोपी 01. छन्नू गिरी गोस्वामी पिता स्व0 सागवत गिरी गोस्वामी उम्र 37 वर्ष निवासी आदर्श

नगर उतई जिला दुर्ग एवं 02. अमन देशलहरे पिता विष्णु देशलहरे उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 उतई जिला दुर्ग को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

आरोपी छन्नू गिरी गोस्वामी पूर्व में थाना उतई में चोरी, पशु तस्करी तथा थाना पाटन में पशु तस्करी के आरोप में जेल जा चूका है।

जो न्यायालय के आदेश पर वर्तमान में जमानत पर था। जिसकी जमानत निरस्त करने प्रतिवेदन  न्यायालय भेजा जाता है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना उतई प्रभारी विपिन रंगारी, उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर, सउनि नेमन सिंह साहू, आरक्षक दुष्यंत लहरे, ध्रुव नारायण चन्द्राकर एवं किशन साहू की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button