ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग । दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस के साथ अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग के निर्देश पर की गई है।

दिनांक 10.01.2025 से 12.01.2025 तक ग्राम उतई में मेला मड़ई कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है, जिसमें पुलिस बल कानून एवं शांति व्यवस्था में लगा हुआ है।

दिनांक 10.01.2025 को दिन में मड़ई कार्यक्रम पश्चात् रात्रि में दशहरा मैदान बैला पसरा बाजार चौक उतई में छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का आयोजन था, जिसमें थाना उतई से पुलिस बल की ड्युटी लगाई गई थी।

रात्रि में छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सुबह करीबन 05.00 बजे उतई निवासी छन्नु गिरी गोस्वामी एवं अमन देशलहरे सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच में चढ़कर कार्यक्रम को चालू करो और डांस करो कहकर उपद्रव करने लगे|

जिसे देखकर ड्यूटी में तैनात आरक्षक दिलीप सिदार के द्वारा समझाया गया किन्तु उक्त दोनों उपद्रवियों ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए|

पुलिस के साथ ही अभद्र व्यवहार करने वाले दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना उतई में अपराध क्रमांक 13/2025 धारा 121(1), 132, 221, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया जाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए |

दिनांक 11.01.2025 को आरोपी 01. छन्नू गिरी गोस्वामी पिता स्व0 सागवत गिरी गोस्वामी उम्र 37 वर्ष निवासी आदर्श नगर उतई जिला दुर्ग एवं 02. अमन देशलहरे पिता विष्णु देशलहरे उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 उतई जिला दुर्ग को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

आरोपी छन्नू गिरी गोस्वामी पूर्व में थाना उतई में चोरी, पशु तस्करी तथा थाना पाटन में पशु तस्करी के आरोप में जेल जा चूका है। जो माननीय न्यायालय के आदेश पर वर्तमान में जमानत पर था।

जिसकी जमानत निरस्त करने प्रतिवेदन माननीय न्यायालय भेजा जाता है। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना उतई प्रभारी विपिन रंगारी, उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर, सउनि नेमन सिंह साहू, आरक्षक दुष्यंत लहरे, ध्रुव नारायण चन्द्राकर एवं किशन साहू की सराहनीय भूमिका रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button