ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
छत्तीसगढ़

सुपेला में दहशत फैलाने वाला निगरानी बदमाश गिरफ्तार, धारदार बटन चाकू के साथ पकड़ा गया आरोपी

भिलाई। थाना सुपेला पुलिस ने एक निगरानी बदमाश को गिरफ्तार कर आमजन को राहत पहुंचाई है। आरोपी रोशन यादव (30 वर्ष), निवासी राजीव नगर, सुपेला, शनिवार को देशी शराब भट्ठी के पास हाथ में धारदार बटन चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा था।

मामले की सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा। उसके पास से एक बटनदार लोहे का धारदार चाकू जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ सुपेला थाना में अपराध क्रमांक 826/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव, सउनि पुरण लाल साहू, प्र.आर. सुबोध पांडेय, उपेंद्र सिंह, आरक्षक राजू राणा और गंभीर जाट की विशेष भूमिका रही।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को इलाके में शांति बनाए रखने की दिशा में अहम कदम बताया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button