ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
बिलासपुर

बिलासपुर की चार बेटियां छत्तीसगढ़ सीनियर विमेंस T20 ट्रॉफी में लेंगी हिस्सा

बिलासपुर | क्रिकेट संघ बिलासपुर के लिए बड़े उत्साह का समाचार है बिलासपुर की चार महिला खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ स्टेट सीनियर वूमेंस T20 ट्रॉफी टीम के लिए किया गया है. बीसीसीआई से मिली जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के सभी मैच कोलकाता के मैदान में खेले जायेंगे. बिलासपुर सिनियर के चार महिला खिलाड़ी ऐश्वर्या सिंह, दुर्गेश नंदिनी साहू, प्रतिज्ञा सिंह, और सृष्टि शर्मा का चयन किया गया है.

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा हर वर्ष सभी वर्गों के महिलाओं का ट्रायल के रूप में चयन किया जाता है. इसके बाद ही खिलाड़ियों के मध्य सिलेक्शन मैच कराया जाता है.साथ ही पिछले 27 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा वूमेन सीनियर इनविटेशन कप खेला जा रहा था,जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम उपविजेता रही और आंध्र की विजय हुई थी. इनविटेशन कप में प्रदर्शन को देखते हुए ही छत्तीसगढ़ वूमेंस सीनियर T20 स्टेट टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया है.

छत्तीसगढ़ अपना पहला टी 20 मैच विर्दभा के साथ 17 अक्टूबर खेलेगा, दूसरा मैच 18 अक्टूबर को महाराष्ट्र के मध्य, तीसरा मैच 20 अक्टूबर को कर्नाटक के मध्य चौथ मैच 22 अक्टूबर को उत्तराखंड के साथ , पांचवा मैच 24 अक्टूबर को पांडिचेरी के , 26 अक्टूबर को छठवां मैच अरुणाचल प्रदेश के विरुद्ध और सातवा और अंतिम मैच 28 अक्टूबर को उत्तरप्रदेश के साथ होगा.

सभी महिला खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ सिनियर वूमेंस टी 20 ट्रॉफी के लिए टीम में चयन होने पर छग क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष मुकुल तिवारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया सचिव विंटेश अग्रवाल अनुराग बाजपाई देवेन्द्र सिंह सुशांत राय आलोक श्रीवास्तव, रितेश शुक्ला आशीष शुक्ला ओपी यादव दिलीप सिंह राजेश शुक्ला कमल घोष टी साई कुमार डॉ आर डी पाठक डॉ अशोक मेहता डॉ वैभव ओत्तलवार, राजुल जाजोदिया भूपेंद्र पांडे सैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी सुशांत शुक्ला, प्रवीण कुमार, फिरोज अली एस जावेद अभिषेक सिंह शेख अल्फाज महेश दत्त मिश्रा और सोनल वैष्णव ने बधाइयां देक़र जीत के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button