ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

-शासन की महत्वकांशी योजना मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी ने की समीक्षा:

दुर्ग। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 5 मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर संचालन कार्य की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर यूनिट में कार्यरत डॉक्टर एवं स्टाफ से चर्चा की तथा योजना का सुचारू रूप से क्रियान्वयन हो इस पर गंभीरता दिखाई एवं शिविर पर उपस्थित मरीजों के प्रति समुचित व्यवहार को ध्यान रखने कहा, उन्होंने आवश्यक जांच किट की उपलब्धता को सुनिश्चित करने वेंडर को समझाइश दी।

नोडल अधिकारी जी ने शिविर का सही समय शासन द्वारा निर्धारित समय पर संचालन का आवश्यक ध्यान रखने को कहा एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के विषय मे भी चर्चा की तथा इस सम्बंध में CMHO को नगर निगम के माध्यम से पत्र प्रेषित करने को कहा।

निगम क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है. स्वास्थ्य अधिकारी व नोडल अधिकारी धर्मेंद्र मिश्र ने शिविर स्थल पर आने वाली परेशानियों का भी यूनिट के मेडिकल ऑफिसर से जायजा लिया, एवं इसके त्वरित निराकरण हेतु आश्वासन दिया। उन्होंने योजना के प्रगति हेतु भी कुछ आवश्यक सुझाव भी यूनिट के डॉक्टर्स से साझा किए।

बैठक में उपस्थित, सहायक नोडल प्रताप सोनी प्रोजेक्ट मैनेजर ए.पी.एम एवं पी.आई.यू (SUDA) जिला समन्वयक ,वेंडर – बव्या हेल्थ सर्विसेज एवं सभी MMU के मेडिकल ऑफिसर एवं स्टाफ नर्स, फर्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन) उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button