ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
दुर्ग

फिल्टर प्लांट में हुई मोटर खराबी से अनेक वार्डो में सप्लाई हुई प्रभावित जल गृह विभाग की मुस्तैदी से शीघ्रता से हुआ सुधार 50 से अधिक स्थानों पर भेजे गए टैंकर

दुर्ग | नगर निगम दुर्ग के 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट में शुक्रवार दोपहर अचानक 110 हार्स पावर मोटर पंप के बेरिंग टूटने के कारण आई खराबी के चलते शहर के डेढ़ दर्जन से अधिक वार्डों में शुक्रवार रात्रि एवं शनिवार सुबह की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई|

जिसकी जानकारी मिलने पर महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर जलगृह विभाग ने सुबह से ही टैंकर की व्यवस्था के माध्यम से प्रभावित वार्डों में स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया वहीं फिल्टर प्लांट में आई मोटर खराबी को दूर करने के लिए बाहर से पार्ट्स मंगाकर विशेषज्ञ कर्मचारियों के माध्यम से दोपहर तक सुधार कार्य पूर्ण कराया गया पंप हाउस में मोटर खराबी की सूचना मिलते ही जल विभाग की प्रभारी लीना दिनेश देवांगन ने अधिकारियों से संपर्क कर|

इसकी जानकारी महापौर  अलका बाघमार को देकर स्वयं टैंकर व्यवस्था के लिए वाहन शाखा से 2 अतिरिक्त ट्रेक्टर व 2 अन्य टैंकर लारी मंगवाकर गर्मी को देखते हुए जनता को पानी के लिए परेशान न होना पड़े इसके लिए प्रभावित वार्ड के पार्षदों से संपर्क कर व्यवस्था सामान्य बनाने के लिए सूचित किया |

जिसके पश्चात कर्मचारियों के सहयोग से सुबह 6बजे से ही प्रभावित वार्डों में पार्षदों व नागरिकों की मांग पर लगभग 50 से अधिक स्थानों पर टैंकर की सप्लाई किया गया वही दूसरी ओर पानी की किल्लत को देखते हुए अधिकारियों ने भी खराब मोटर पंप को सुधरवाने सक्रियता दिखाते हुए|

रायपुर से पार्ट्स मंगवाकर टूटे बेयरिंग व अन्य सामग्री लगवा कर खराबी दूर कराया इस दौरान जलगृह के कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम सहायक अभियंता गिरीश दीवान सब इंजीनियर मोहित मरकाम जल कार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।24 एम एल डी फिल्टर प्लांट से शहर के मध्य व पुराने वार्ड जिसमे शकर नगर मोहन नगर, आमा पारा गंज पारा,आपापुरा,शक्ति नगर,शांति नगर,केलाबाड़ी,कसारीडीह,घासीदास वार्ड व पदमनाभपुर क्षेत्र में पानी सप्लाई होती है|

जिसके लिए संबधित टंकियों में पानी भरा जाता है लेकिन गत रात्रि व शनिवार सुबह नल नहीं खुलने से लोगो की परेशानी को देखते नगर निगम महापौर व जलगृह प्रभारी के मार्गदर्शन प्रभावित क्षेत्र में 50 से अधिक स्थानों पर टैंकर टैंकर स्पलाई किया गया वही दोपहर तक मोटर में आई तकनीकी खराबी सुधार कर देर रात तक सभी वार्डो में पानी सप्लाई सामान्य किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button