ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

आग से दंपती को बचाने वाले पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित

दुर्ग| कोतवाली थाना अंतर्गत बीती रात आग के बीच बहादुरी का परिचय देने वाले तीन पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने पुरस्कृत किया है। दरअसल बीती रात करीब 10.30 बजे कोतवाली पुलिस को गवली पारा स्थित मकान में आग लगने की सूचना मिली। इस पर थाने के स्टॉफ के अलावा पेट्रोलिंग टीम में तैनात प्रधान आरक्षक योगेश चंद्राकर, आरक्षक उत्कर्ष सिंह, ड्राइवर आरक्षक नवीन यादव भी मौके पर पहुंचे।

इस बीच पुलिस कर्मियों को जानकारी हुई कि आग में कुछ लोग फंसे हुए हैं। इस पर तीन खिड़की तो तोड़कर अंदर प्रवेश किए और ऊपर महिला समेत तीन लोगों को खींच लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उपलब्ध कराई सीढ़ी से तीनों को सकुशल आग से बचाया। प्रकरण की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने तीनों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें पुरस्कार देने का फैसला लिया और प्रधान आरक्षक योगेश चंद्राकर, आरक्षक उत्कर्ष सिंह, ड्राइवर आरक्षक नवीन यादव को अपने कार्यालय बुलाकर पुरस्कृत किया|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button