ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

दुर्ग में 4 मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

दुर्ग | 17 सितम्बर की के रात्रि करीबन 10:30 बजे प्रार्थी संदीप कुमार धोरपड़े पिता मारूती राव धोरपड़े उम्र 43 साल निवासी जवाहर चौक दुर्ग के मकान गवलीपारा वार्ड क्र. 31 कांग्रेस भवन के पीछे दुर्ग में अचानक आग लगने की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार यादव के नेतृत्व में उप. निरीक्षक अमित अंदानी, प्र.आर. योगेश चन्द्राकर आरक्षक उत्कर्ष सिंह, डुमनलाल साहू एवं चालक आरक्षक नवीन यादव मौके पर पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में सूचना दिया गया तथा मौके की गंभीरता को भापते हुये|

पेट्रोलिंग प्र.आर. योगेश चन्द्राकर आरक्षक उत्कर्ष सिंह, चालक आरक्षक नवीन यादव द्वारा अपनी जान की परवाह किये बगैरह प्रार्थी के जलते हुये मकान में खिड़की तोड़कर अंदर घुसकर फंसे प्रार्थी के परिजन 1 महिला एवं 2 पुरूष को हाथ से खींचते हुये दुसरे मकान में शिफ्ट किये तथा उपस्थित जनता के द्वारा सीढ़ी प्रदान करने से सीढ़ियों के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड पहुंचने पर थाना प्रभारी निरीक्षक  विजय कुमार यादव द्वारा चारो तलों में फायर बिगेट की सहायता कर आग पर काबू पाया गया।

मकान के अंदर भरे गैस के सिलेण्डर होने के बावजूद अपनी जान की परवाह किये बिना कोतवाली पुलिस द्वारा  पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन/निर्देशन में, एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर)  अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग  चिराग जैन (भापुसे) के निर्देशों का पालन करते हुये बड़ी घटना होने से बचाया गया। उत्कृष्ट कार्य करने पर  पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा प्र.आर. योगेश चन्द्राकर, आरक्षक उत्कर्ष सिंह, चालक आरक्षक नवीन यादव को पुरस्कृत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button