ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: जुआं अड्डों पर छापा, 20 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, 54 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग |  दीपावली से ठीक पहले सामाजिक बुराई जुए के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए जिलेभर में बड़ा अभियान चलाया। इस विशेष कार्रवाई के तहत ग्राम करगा, अमलेश्वर स्थित एक फार्म हाउस में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने दबिश दी और मौके से छह आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1,11,230 रुपये नकद, छह मोबाइल फोन, एक बुलेट मोटरसाइकिल और दो चारपहिया वाहन समेत कुल 20 लाख 61 हजार 201 रुपये की संपत्ति जब्त की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक झा ने बताया कि दीपावली के मौके पर जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 19 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान जुआं जैसे सामाजिक अपराधों में संलिप्त लोगों पर सघन निगरानी रखी गई और कई स्थानों पर दबिश दी गई।

अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों — अमलेश्वर, कुम्हारी, उतई, धमधा, नेवई, छावनी, जेवरा सिरसा और अंजोरा — में कुल 14 मामलों में कार्रवाई की गई। पुलिस ने 54 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 52 ताश की पत्तियाँ, 1,45,970 रुपये नकद, छह मोबाइल फोन और दो चारपहिया वाहन जब्त किए। बरामद की गई कुल संपत्ति की कीमत लगभग 20 लाख 61 हजार रुपये आंकी गई है।

सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button