ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

वार्ड नंबर 3 में भव्य ज्योति कलश विसर्जन कार्यक्रम सम्पन्न, महापौर और पार्षद ने लिया माताओं का आशीर्वाद

दुर्ग। वार्ड क्रमांक 3 में आयोजित ज्योति कलश विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर दुर्ग नगर निगम की महापौर अलका बाघमार और वार्ड क्रमांक 3 के भाजपा पार्षद श्री नरेन्द्र बंजारे विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए माताओं के चरण धोकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम का आयोजन युवा एकता दुर्गोत्सव समिति, मठपारा के द्वारा किया गया। समिति के सभी सदस्यों ने आपसी समन्वय और मेहनत से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। कार्यक्रम में मां चंडिका मंदिर, भगवान लंगूरबीर मंदिर एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर के सहयोग से एक विशाल पंडाल स्थापित किया गया।

पंडाल में श्रद्धालुओं एवं माताओं के लिए लस्सी, शरबत एवं ठंडे पानी की उत्तम व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और समिति की सराहना की। समिति के सदस्यों ने सेवा भावना से कार्य करते हुए माताओं का सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस भक्ति पूर्ण आयोजन में उपस्थित जनसमूह ने महापौर एवं पार्षद के इस पावन कार्य की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन की कामना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button