ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

महापौर अलका बाघमार ने शिवनाथ तट पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाए दी

दुर्ग। नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आज भोलेमय हुई शिवनाथ नदी महमरा घाट पर शहर महापौर अलका बाघमार ने भगवान भोलेनाथ की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक किया।

इस अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिवनाथ तट में भगवान शिव की आराधना व महाआरती के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन किया|

वही इस आयोजित कार्यक्रम में शहर महापौर अलका बाघमार ने आयुक्त सुमित अग्रवाल जनप्रतिनिधियों के साथ समस्त उपस्थित जनप्रतिनिधियों सहित शिवनाथ नदी की महाआरती कर जलाभिषेक किया।

इस अवसर पर उन्होनें बर्फ से बने शिवलिंग की पूजा अर्चना कर शहर की मंगल कामना करते हुये शहर की खुशहाली और विकास के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर महापौर  अलका बाघमार ने शिवनाथ तट पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को शिवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाए भी दी।

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर उन्होनें पूरे शहर वासियों की ओर से भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा अर्चना कर कहा कि उनकी कृपा आर्शीवाद हम सब के ऊपर बनी रहे। मनुष्य जीवन में आये हैं पिछले जन्म में अच्छा कार्य का यह प्रतिफल मिला है।

 

इस जीवन में आने पर अच्छे कार्य का मौका मिला है। इस जीवन में अच्छा कार्य करेगें तो अगला जीवन भी मनुष्य योनी में होगा। हम सब यहॉ आज संकल्प लेते हैं कि प्रदेश और शहर में शांति सदभाव का वातावरण बना रहे ऐसा कार्य हम हमेशा करेगें।

शिवनाथ तट पर आयोजित कार्यक्रम और व्यवस्था के लिए महापौर  अलका बाघमार ने नगर पालिक निगम के अधिकारी व कर्मचारियो सहित नागरिको को बधाई और शुभकामनाएं दी।

महापौर  अलका बाघमार ने इस शानदार योजना के लिए नगर पालिक निगम दुर्ग टीम,पुलिस विभाग, और जनप्रतिनिधियों को भी बधाई दी।उन्होनें कहा इस प्रकार का आयोजन हमेशा हो ऐसा कामना करते हैं,भोले बाबा की कृपा हम सब के ऊपर बनी रहे।इस अवसर पर श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button