ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
देश

ड्रम कांड: छत पर रखे नीले ड्रम से युवक की लाश बरामद, इलाके में सनसनी

खैरथल-तिजारा (राजस्थान)। उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित “नीला ड्रम कांड” जैसी एक और दिल दहला देने वाली वारदात राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले से सामने आई है। किशनगढ़ बास कस्बे की आदर्श कॉलोनी में एक मकान की छत पर रखे नीले ड्रम से युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव को छिपाने के लिए उस पर नमक डाला गया था, लेकिन उठती दुर्गंध ने राज़ खोल दिया।

मृतक की पहचान और गायब परिवार

पुलिस जांच में मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी हंसराज उर्फ सूरज के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ डेढ़ महीने पहले ही किराए पर रहने आया था और एक स्थानीय ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद उसकी पत्नी, बच्चे और मकान मालिक का बेटा जितेंद्र भी लापता हैं।

ऐसे हुआ खुलासा

रविवार शाम मकान मालकिन मिथलेश छत पर गईं तो उन्हें तेज बदबू महसूस हुई। जब तलाश की गई तो दुर्गंध का स्रोत छत पर रखा नीला ड्रम निकला। पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची टीम ने जब ड्रम खोला तो अंदर से शव बरामद हुआ।

पुलिस की कार्रवाई

किशनगढ़ बास थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच और एफएसएल रिपोर्ट हत्या की आशंका की ओर इशारा कर रही है। इस मामले के पीछे प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता परिजनों और मकान मालिक के बेटे की तलाश शुरू कर दी है।

इलाके में दहशत

घटना के बाद आदर्श कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। लोग इसे मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड से जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के हर पहलू पर बारीकी से काम किया जा रहा है और जल्द ही सच सामने आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button